भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि शिमिलिपाल एरिया में आजकल भयंकर ठंड पड़ रही है।बढ़ी ठंड का आलम यह है कि कल यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ५ डिग्री सेल्सियस, यहां का तापमान राज्य में सबसे कम रहा।

इसके अलावा ओडिशा का कश्मीर कहे जाने वाले दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा साढ़े सात डिग्री सेल्सियस। ऐसे देखा जाए तो आधी ओडिशा जाड़े से आजकल थर-थर कांप रही है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में जबरदस्त ठंड पड़ेगी। राज्य के १८ शहरों का निम्नतम तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे।
