कटक,राष्ट्र सर्वोपरि,राष्ट्र प्रथम भावना से ओत-प्रोत संगठन का नाम है राष्ट्रीय विचार मंच।कल 21 ओक्टोबर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विचार मंच की तरफ से हितैषियों, सदस्यों के बीच राष्ट्र प्रेमियों का बंधु मिलन समारोह आयोजित हुआ था।

राष्ट्र प्रेमियों के उपरोक्त बंधु मिलन समारोह में राष्ट्रीय विचार मंच के कुछ संस्थापक सदस्य, कुछ नये सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

चर्चा में भारत के इतिहास में 21 ओक्टोबर के महत्व पर प्रकाश डाला गया।21 ओक्टोबर,1943 को ही कटक के लाल नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर भारत का तिरंगा झंडा फहराया अंडामान निकोबार द्वीपसमूह में।

राष्ट्रीय विचार मंच के स्थापना दिवस 21 ओक्टोबर और साथ साथ कल विजय दशमी के उपलक्ष्य में सदस्यों ने बड़े ही धूमधाम से इसे उत्सव के रुप में मनाया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में श्रीरामचरितमानस विशेषज्ञ पुरुषोत्तम अग्रवाल ने सुंदरकांड की चंद चौपाइयों के बारे में विस्तार से चर्चा की। चर्चा को उपस्थित सभी लोगों ने आनंद के साथ सुना। सुंदरकांड की सुंदर सुंदर बातें सुनकर सभी भाव विभोर हुए।अंत में राष्ट्रीय विचार मंच की राष्ट्रीय भावना के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
आगामी हिन्दू नववर्ष को कटक में और भी ज्यादा आकर्षक, भव्य, सुंदर, आलीशान बनाने का संकल्प पारित हुआ।

