गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम (जीएमएस) 2024 कार्यक्रम का पूर्वावलोकन

भारतीय नौसेना 23 से 24 सितंबर, 2024 तक गोवा के नवल वॉर कॉलेज में गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम (जीएमएस-24) के पांचवें संस्करण की मेजबानी करेगी। भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 2016 में संकल्पित एवं स्थापित गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम भारत और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के प्रमुख समुद्री देशों के बीच सहयोगपूर्ण सोच, सहकारिता तथा आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है- “हिंद महासागर क्षेत्र में आम समुद्री सुरक्षा चुनौतियां – अवैध, अप्रतिबंधित एवं अनियमित मछली पकड़ने और अन्य अवैध समुद्री गतिविधियों जैसे मौजूदा खतरों को कम करने के प्रयासों में प्रगतिशील पद्धतियां”। इस दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों पर चर्चा की जाएगी।

इस सम्मेलन में 12 हिंद महासागर तटीय देशों की भागीदारी होगी। बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड के नौसेना प्रतिनिधि संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके अलावा, केन्या और तंजानिया के पर्यवेक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *