मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,22 वीं कड़ी, मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में समस्या: निदान मारवाड़ी युवा मंच द्वारा (भाग -1)

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,22 वीं कड़ी, मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में समस्या: निदान मारवाड़ी युवा मंच द्वारा (भाग -1)

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच

 

अंग्रेजों के जमाने में स्थापित हुई फोकस वैश्य विद्यालय ,1930 में।उस समय कटक ओडिशा की राजधानी हुआ करती थी और अंग्रेज फोकस साहेब , अंग्रेजी हुकूमत के कटक में बड़े आला अधिकारी हुआ करते थे।

 

मारवाड़ी समाज के कुछ विशिष्ट जनों की फोकस साहेब संग जान पहचान थी।जब मारवाड़ी समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक स्कूल की जरूरत महसूस हुई, उन्होंने संपर्क किया फोकस साहेब संग।उनसे ज़िक्र किया, स्कूल स्थापना की बात हुई। फोकस साहेब ने सकारात्मक जवाब दिया।

 

फोकस साहेब के जवाब से खुश होकर उस समय मारवाड़ी समाज के बुजुर्गों ने यह फैसला लिया कि स्कूल का नाम फोकस वैश्य विद्यालय रखा जाय। उद्देश्य शायद यह रहा होगा कि स्कूल के संचालन में आगे जाकर कोई तकलीफ़ नहीं हो।यह विद्यालय कटक में मारवाडियों द्वारा स्थापित, संचालित प्रथम स्कूल रही।इस स्कूल की जमीन के मालिक हैं श्रीगोपीनाथ मंदिर।

 

स्कूल का नाम फोकस वैश्य विद्यालय रखा गया।भारत आजाद होने के बाद, अर्थात 15 अगस्त 1947 पश्चात इस स्कूल का नाम बदलकर मारवाड़ी हिंदी विद्यालय रख दिया गया,जिसे हम एलपि स्कूल भी कहते हैं।इसे एलपि स्कूल इसलिए भी कहते हैं, चूंकि प्रारंभ में यहां केवल छोटे बच्चों की स्कूल ही हुआ करती थी, अर्थात लोवर प्राइमरी एजुकेशन ही हुआ करती थी।

 

यह स्कूल विश्वनाथ लेन,बालूबजार में स्थित है, इलेक्ट्रिक पावर हाउस के सामने।15 अगस्त,1947 से लेकर 1995-96 तक प्रायः मोटे तौर पर स्कूल बढ़िया चली।उन दिनों यहां लड़कियों की शिक्षा 7 वीं तक होती थी और लड़कों की शिक्षा चौथी तक होती थी।

 

1995-96 में ही मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में समस्या बड़े आकार में उत्पन्न हुई। स्कूल में शिक्षकों, शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर मेनेजमेंट पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शिक्षकों को वामपंथी शिक्षक संगठन से मदद मिलती रही।

 

ऐसे में मारवाड़ी हिंदी विद्यालय की संचालन समिति को शिक्षकों द्वारा रोज रोज समस्या पैदा करते रहने के कारण, स्कूल चलाना कठिन होता गया।उन दिनों तक अर्थात 1995-96 तक कटक में मारवाड़ी युवा मंच का मारवाड़ी समाज में सेवा के माध्यम से , अच्छे-अच्छे कार्यक्रम आयोजन करते रहने के कारण अच्छा खासा नाम होगया था।

 

अतः मारवाड़ी समाज के बुजुर्गों को स्कूल सुचारु रूप से संचालन करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा की याद आयी। मुझे उन्होंने ताऊजी गोविंद राम जी मोड़ा के माध्यम से संपर्क किया। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *