कटक, बांका बाजार, याराना ग्रुप की ओर से शनिवार, 28 नवंबर 2026 को शाम 7:30 बजे मोड़ा धर्मशाला, बांका बाजार में भव्य बंधु मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह का मुख्य आकर्षण कटक की प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजन ‘ठुंका पुरी’ रही, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया।

याराना ग्रुप के अध्यक्ष दीपक मोड़ा, सचिव विजय शर्मा एवं कोषाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में सुनील बथवाल, विशाल अग्रवाल, शिरीष मिश्रा, विजय मोदी, विवेक शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज दुग्गड़, बिनोद अग्रवाल (मुन्ना भाई) एवं याराना ग्रुप के सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से यह भव्य बंधु मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के विशिष्ट नेता श्री ललातेंदु बडू, ने भी समारोह में शिरकत कर याराना ग्रुप के सभी साथियों का उत्साहवर्धन किया।

अंत में ग्रुप की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

