ओडिशा मौसम समाचार : बंगाल की खाड़ी में परसों लघुचाप संभावित  परसों से ही तटीय ओडिशा में बढ़ेगी बरसात 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 13 ओक्टोबर यानि परसों एक लघुचाप के सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है , बंगाल की खाड़ी में। इसके फलस्वरुप तटीय ओडिशा में बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। लेकिन 16 तारीख तक बरसात की तादाद में कमी आयेगी।

 

वैसे पूरी ओडिशा और विशेषकर तटीय ओडिशा में आज सुबह से कड़ी धूप निकल आई है। दिनों दिन गर्मी अप्रैल महीने का एहसास कराती रहती है।

 

राज्य के 16 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस पार।पारलाखेमुंडि शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 36.2 डिग्री सेल्सियस । भुवनेश्वर समेत अनेक हिस्सों में कल हल्की बारिश और हवा चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *