BREAKING कटक में दो क्षेत्रों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल; पुलिस ने मौके पर तैनात की सुरक्षा

कटक: शुक्रवार को कटक के सनशाइन फील्ड के निकट दो क्षेत्रों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, गणेश घाट सामल शाही और पूरीघाट बुर्ज शाही के बीच विवाद बढ़ने के बाद आपस में हाथापाई, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग करने के प्रयास किए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। खबर अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।

अधिकारियों के अनुसार, झड़प का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर भरोसा न करने और किसी भी तरह की हिंसा या भीड़ इकट्ठा करने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *