मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,20 वीं कड़ी, आयोजित हुआ सफल परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह( भाग -1 )

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,20 वीं कड़ी, आयोजित हुआ सफल परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह( भाग -1 )

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,सत्र-1991-94 

 

1996-97 में कटक शाखा द्वारा आयोजित किया गया परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह। ओडिशा में इसके पहले टिटलागढ में परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन वहां की कोई खबर हमारे पास नहीं थी।

 

हमने एक आयोजन समिति का गठन किया था। इसमें नन्द किशोर जोशी, चेयरमैन, कैलाश प्रसाद सांगानेरिया,वाइस चेयरमैन,शशि जाजोदिया, सेक्रेटरी और मारवाड़ी युवा मंच शाखा के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास खेमानी रहे समिति के भी कोषाध्यक्ष।

 

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा ने अपने प्रारंभिक दौर से ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।शशि जाजोदिया मंच की प्रथम महिला सेक्रेटरी रहीं।पूरे भारत में बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड जीतीं,मंच के 3 अधिवेशनों को एटेंड की।

 

अतः उनमें टेलेंट को देखते हुए शाखा ने इस महत्वपूर्ण समिति में शशि जाजोदिया को सेक्रेटरी के तौर पर मनोनीत किया।पूरे कटक शहर में परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह के पोस्टर लगाए गए।सभी पोस्टरों में समिति के पदाधिकारियों के नाम थे।एक लोगो भी समिति ने इसके लिए बनाया था, पोस्टरों में लोगो दिया गया था।

 

सारे पत्राचार ओडिशा की शाखाओं में, ओडिशा के बाहर की शाखाओं में शशि जाजोदिया, सेक्रेटरी के तौर पर करतीं थीं, युवा मंच के मुख्यालय समेत। उन्हीं के पास सारे एप्लिकेंट के डाटा रहते थे।कई महीनों की जी-तोड़ मेहनत शाखा ने की।

 

सारे एप्लिकेंट को तीन श्रेणियों में बांटा गया था।एक कुंवारा मेल,दूसरा कुंवारी फिमेल , तीसरी केटेगेरी में अन्य थे। इसमें दिव्यांग, विधवा,विधुर इत्यादि थे। टोटल में 100 से ज्यादा एप्लिकेंट आये थे परिचय सम्मेलन में।सभी एप्लिकेंट लोगों को परिचय सम्मेलन पुस्तिका दे दी गयी थी कार्यक्रम आरंभ के पहले।

 

जिस समय एप्लिकेंट शहीद भवन के मंच पर एक एक करके आते थे ,उनका बायोडाटा छपी पुस्तिका से उनके सामने आगमन पश्चात पढ़ा जाता था।पूरा शहीद भवन समाज बंधुओं से , युवा मंच साथियों से,मीडिया वालों से खचाखच भरा था। मीडिया वालों ने जबरदस्त रिपोर्टिंग की थी अनेक फोटो संग।

 

शहीद भवन मंच पर सारे एप्लिकेंट लोगों के परिचय सम्मेलन पश्चात लंच कार्यक्रम हुआ।लंच के पश्चात लगभग अपराह्न 4 बजे से रिश्ता मेचिंग का कार्यक्रम अलग-अलग विशेष केबिन में बैठाकर कराया गया था। सर्वप्रथम रिश्ता फाइनल हुआ मंच के संस्थापक कोषाध्यक्ष,सदस्य दीनदयाल क्याल की भानजी का ।

 

इसके लिए दीनदयाल क्याल ने सोरो से आये नारायण प्रसाद जाजोदिया जी से लड़के के बारे में,लड़के के परिवार के बारे में पूछताछ की। नारायण प्रसाद जाजोदिया जी ने सकारात्मक बात बोली लड़के वाले के लिए, इसलिए वहां परिचय सम्मेलन में सर्वप्रथम इसी रिश्ते की घोषणा हुई। तत्पश्चात और 8 रिश्तों की घोषणा हुई शहीद भवन मंच से।

 

पूरा शहीद भवन होल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।उसी बड़े कार्यक्रम में हम सब युवा साथियों के लिए अति सम्माननीय व्यक्तित्व, सलाहकार गोविंद राम जी मोड़ा को युवा मंच द्वारा पगड़ी पहनाकर ताऊजी की उपाधी से नवाजा गया। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *