कटक, आज कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट पद हेतु नामांकन दिवस था।आज मानसूनी,लघुचापी बरसात के बावजूद सिएमएस चुनाव कार्यालय में अच्छी खासी भीड़,गहमागहमी देखी गई। उम्मीदवारी पर्चा दाखिल में बड़ी संख्या में समर्थक भी चुनाव कार्यालय में मौजूद थे।

वर्तमान कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट संजय कुमार शर्मा आज अपने दल-बल के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए नया सड़क स्थित श्रीसत्यनारायण मंदिर से पूजा अर्चना कर रवाना हुए।

उनके साथ समर्थकों की अच्छी खासी संख्या थी।वे नया सड़क,बालुबजार होते हुए माणिक घोष बाजार स्थित मारवाड़ी क्लब पहुंचे। उनके साथ प्रमुख रुप से सिएमएस के पूर्व प्रेसिडेंट गणेश प्रसाद कंदोई थे। इनके अलावा संजय शर्मा की वर्तमान टीम के भी अनेक सदस्य शोभायात्रा में शामिल हुए थे।

कटक मारवाड़ी समाज के चुनाव कार्यालय से प्राप्त समाचार के अनुसार दो और उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ आकर चुनावी पर्चा भरा। इनके नाम हैं पवन कुमार जाजोदिया एवं सुरेश कुमार शर्मा।
गौरतलब है कि पवन भावसिंका ने प्रेसिडेंट पद हेतु नामांकन पर्चा लिया था , लेकिन उन्होंने आज पर्चा भरा नहीं।पवन भावसिंका पवन जाजोदिया के समर्थन में उतरे।

