बोलबम चेरिटेबल ट्रस्ट में पातंजलि योग पीठ द्वारा 300 कांवड़ियों का 111 कुंडीय हवन 

कटक, आज सुबह भाणपुर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अद्भुत, अद्वितीय, अनूठी, धार्मिक, आध्यात्मिक,सुखद घटना देखने को मिली।आज सुबह पातंजलि योग पीठ से जुड़े लोगों द्वारा काठजोडी नदी से पवित्र जल लेकर 300 कांवडिये पहुंचे बोलबम चेरिटेबल ट्रस्ट स्थित संस्थान में।

उन्होंने वहां पहुंच कर सुबह सुबह सर्वेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। तत्पश्चात वहां 111 कुंडीय हवन यज्ञ किया।उनके आगमन पर ट्रस्टियों ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर वहां संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक रहा। बोलबम हरहरबम।जय भोलेनाथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *