मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,11 वीं कड़ी, युवा मंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कटक में 2-3 सितंबर 1989 (प्रथम भाग)

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,11 वीं कड़ी, युवा मंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कटक में 2-3 सितंबर 1989 (प्रथम भाग)

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सत्र-1991-94

 

2-3 सितंबर 1989 को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई थी कटक में ।इसे मारवाड़ी युवा मंच की भाषा में एनइसि बैठक कहते हैं। उपरोक्त एनइसि बैठक ओडिशा मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास में प्रथम बार आयोजित हुई कटक में।उस एनइसि बैठक में पूरे भारत वर्ष से मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आये थे।

 

इनके साथ साथ युवा मंच के सारे राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेतृत्व भी आये थे।उस एनइसि बैठक की अध्यक्षता किये थे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण बजाज। मैं और रमण बगड़िया एनइसि बैठक में सदस्य के रुप में और पदाधिकारी के रुप में शामिल हुए। चर्चा में अन्य सदस्यों के साथ साथ हिस्सा लिये।

 

उस बैठक में पूरे भारत में मायुमं के शाखा विस्तार कार्यक्रम पर ज्यादा ध्यान दिया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों ने बारी बारी से अपनी राय दी। चर्चा संगठन विस्तार के हिसाब से काफी सार्थक रही।

 

उस एनइसि की दो दिवसीय बैठक आयोजन के लिए हमारे पास फंड की किल्लत थी।सो हमने निर्णय लिया कि एक सोवेनिर युवा मंच कटक शाखा की तरफ से प्रकाशित की जाये।इस सोवेनिर के माध्यम से फंड की व्यवस्था हो जायेगी ।इसी उद्देश्य के लिए सोवेनिर प्रकाशित किए्।उस सोवेनिर का नाम रहा युवा प्रहरी।

 

सोवेनिर के कोवर पेज पर बाराबाटी दुर्ग की फोटो छापी गई। युवा प्रहरी के संपादक रहे सज्जन कुमार अग्रवाल, एडवोकेट।इस युवा प्रहरी में युवा मंच की गतिविधियां फोटो सहित छापी गई। युवा मंच के शीर्ष नेतृत्व के लेख भी प्रकाशित किये गये । ओडिशा मंच शाखाओं में अपना प्रकाशन संभवतया ओडिशा में पहला था कटक का। युवा मंच की एनइसि बैठक शहीद भवन के बगल में कलिंग जिमनासियम गेस्ट हाउस में आयोजित हुई थी।

 

युवा मंच एनइसि बैठक में कटक में शामिल हुए थे भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में एक सज्जन भजनका।उद्योगपति सज्जन भजनका चूंकि असम से हैं, अतः वे मंच के प्रारंभिक काल से ही सक्रिय रुप से जुड़े हुए हैं,एक अच्छे कार्यकर्ता के रुप में।

 

उन्होंने कटक प्रवास में अपनी व्यवस्था स्वंय की थी अकबरी होटल में। यातायात की व्यवस्था भी उनकी अपनी थी। लेकिन वे दोनों ही दिन कलिंग गेस्ट हाउस की दो दिवसीय एनइसि बैठक में सक्रियता रुप से जुड़े रहे।बाकी सारे सदस्यों की व्यवस्था दो दिवसीय कलिंग जिमनासियम गेस्ट हाउस में कटक शाखा की तरफ से थी। उल्लेखनीय है कि युवा मंच साथी सज्जन भजनका भारत की एक नंबर प्लाइवुड कंपनी सेंचुरी प्लाइवुड कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा सज्जन भजनका भारत की प्रसिद्ध सिमेंट कंपनी स्टार सिमेंट के भी मालिक हैं। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *