ओडिशा मौसम समाचार
आरहा है तूफान मुरासु, ओडिशा में वर्षेगा
आधीरात पश्चात आंध्रप्रदेश में भूमि छूएगा
भुवनेश्वर, ओडिशा और पड़ोसी आंध्रप्रदेश में लगातार एक के बाद दूसरा लघुचाप, तूफान,बाढ़ दस्तक देते जारहे हैं।ऐसे में अभी फिलहाल तूफान अर्णव ओडिशा और पड़ोसी आंध्रप्रदेश से गया नहीं कि दूसरा आने को तैयार खड़ा है।
ऐसे में तूफान मुरासु ओडिशा, आंध्रप्रदेश में प्रवेश के लिए मचल रहा है। तूफान मुरासु जितना भी मचलने से क्या होगा, ओडिशा में केवल मुरासु तूफान के आंध्रप्रदेश में आगमन से साइड इफेक्ट्स होगा।
आज आधी रात में तूफान मुरासु आंध्रप्रदेश की भूमि पर उतरेगा,उसे स्पर्श करेगा, वहां बड़ी तबाही लायेगा। लेकिन छोटी तबाही ओडिशा में भी लायेगा, यहां जोरदार बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। तत्पश्चात बाढ़ जैसे हालात पैदा होने की संभावना भी दिखाई दे रही है।
वैसे आज सुबह से रुक रुक कर ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत पूरी तटीय ओडिशा में हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

