बदरपुर विधानसभा में सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

 

सनातन संस्कृति का सम्मान है भारत की पहचान : सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी 

सनातन संस्कृति ने विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया : स्वामी शिव ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज

 

भारत रक्षा मंच के द्वारा निकाली गई सनातन संस्कृति रक्षा यात्रा विभिन्न विधानसभाओं से होते हुए बदरपुर विधानसभा पहुंची, जहां पर स्वाभिमान देश का संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी ने क्षेत्रवासियों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सनातन संस्कृति का सम्मान, भारत की पहचान है और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान को प्रदर्शित किया।

राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने बताया कि यात्रा के जरिये सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना के प्रति जन-जागरण किया जा रहा है। भारत की सांस्कृतिक विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान का आधार है।

यात्रा के संयोजक सोहन गिरी ने बताया कि यात्रा एसआईआर, समाज में घुसपैठ, जघन्य एवं छलपूर्वक धर्मांतरण जैसे विषयों की जानकारी लोगों को दी गई । ताकि नागरिक सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय हितों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

आनंद अखाड़े के स्वामी शिव ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म जीवन जीने की एक ऐसी महान पद्धति है, जो मानवता, सेवा, सद्भाव, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। सनातन संस्कृति ने सदैव विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया है।

इस मौके पर आंनद अखाड़े के स्वामी शिव ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज, यात्रा प्रभारी प्रशांत वर्मा, सत्यवान बिड़ला, सुसैन आनंद, उमेश मलिक, भावना धवन आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *