ओडिशा मौसम समाचार : तापमान 6 डिग्री घटेगा, ठंड बढ़ेगी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में अब तापमान में गिरावट देखी जायेगी। तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक घटेगा। इसके फलस्वरुप ठंड बढ़ेगी पूरी ओडिशा में।ऐसा आगामी 4 दिनों के अंदर होने की संभावना दिखाई देरही है।

 

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में और विशेषकर कोरापुट,दारिंगबाडि,फूलबाणी, बौद्ध और केंओझर एरिया में जोरदार ठंड पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

 

आज सुबह से पूरी ओडिशा में ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत धूप निकल आई है।धूप बड़ी सुहावनी लग रही है।कल रात से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आधीरात पश्चात ओस गिरनी आरंभ होगयी है। इसके फलस्वरुप आधीरात पश्चात सड़कों पर दृश्यता कम हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *