भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि एक तूफान अर्णव गया नहीं कि दूसरा तूफान मुरासु आने को तैयार बैठा है। आसन्न तूफान मुरासु पड़ोसी आंध्रप्रदेश की भूमि को स्पर्श करेगा परसों यानि 3 नवंबर मंगलवार के दिन।
तूफान मुरासु के कारण ओडिशा में उसका साइड इफेक्ट्स आयेगा। आंध्रप्रदेश के सीमा से सटे जिलों में बारिश, ताबड़तोड़ बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में धूप निकल आई है।कल दोपहर ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश थोडी देर के लिए देखी गई थी।

