कटक, दो माह तक चलनेवाले कटक मारवाड़ी समाज – कटक , द्वारा आयोजित “शीतल पेयजल छत्र शिविर” के 39वें दिवस में , आज दि०- 25/05/26 को प्रातः 11:00 बजे से S.C.B. मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के सामने कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी के नेतृत्व मे आज का शिविर प्रारंभ हुआ ।
शिविर में आज कुल 120kg दही की”मसाला दही छाछ” राहजनों एवं रोगीयों को वितरित की गयी । इसके अलावा शीतल पेयजल भी वितरित किया गया । आज करीब साढ़े पाँच हजार ग्लास “शीतल मसाला छाछ” का वितरण किया गया । समाज द्वारा आयोजित उपरोक्त शिविर की S.C.B.मेडिकल के विज्ञ चिकित्सकों, छात्रों रोगीयों एवं उनके परिजनों तथा आम नागरिकों ने दिल से सराहा, भूरी-भूरी प्रसंशा की, तथा चिलचिलाती धूप में नि:स्वार्थ राहत पहुंचाने वाले ऐसे शिविरों को निरन्तर आयोजित करने का आग्रह किया ।
आज के शिविर में श्री श्याम सुंदर शर्मा जी, पवन वर्मा,मोहन उपाध्याय,आकाश अग्रवाल, विजय शर्मा , रामगोपाल अग्रवाल,मिथुन अग्रवाल, सुरेश वर्मा, राजा शर्मा, विकास शर्मा,ईश्वर शर्मा , आदि सदस्यों के साथ शिविर में एसीबी मेडिकल के पूर्व एडवाइजर श्री दिलीप साहू, अपनी सहयोग के साथ सेवाएं प्रदान की ।
कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा ने समाज द्वारा संचालित “जल छत्र” के कार्य एवं गति पर गहन संतोष व्यक्त किया तथा समाज की कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों से शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यथाशक्ति सहयोग व “नारायण सेवा” करने तथा पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है ।

