‘हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन’ में एसआईटी (SIT) जांच और फर्जी संपत्ति प्रविष्टियां तत्काल रद्द करने की पुरजोर मांग
सोलापुर : सोलापुर शहर के 52 नगरों में फर्जी आधार कार्ड, जाली नोटरी, फोटोशॉप किए गए विक्रय-पत्र और सरकारी तंत्र की कथित मिलीभगत से 1,500 से अधिक प्लॉट हड़पने वाले संगठित ‘डॉक्यूमेंट जिहाद’ व ‘लैंड जिहाद’ रैकेट के विरुद्ध आज सोलापुर जिला परिषद के पूनम गेट पर हिंदू जनजागृति समिति की ओर से तीव्र ‘हिंदू राष्ट्र-जागृति आंदोलन’ किया गया।
इस आंदोलन में हिंदू जनजागृति समिति के श्री विक्रम घोडके, श्री दत्तात्रय पिसे, श्री बालाजी कामूर्ती, श्री विनोद रसाल, श्री धनंजय बोकडे, श्री शिवराज गडदे, श्रीमती राजश्री देशमुख, कु. वर्षा जेवले, प्रज्ञापुरी ज्ञानपीठ के पीठासीन धर्माधिकारी श्री प्रसाद पंडित सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। आंदोलन के उपरांत इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराकर दोषी भूमाफियाओं और भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर ‘मकोका’ (MCOCA) के तहत कठोर कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

समाचार-पत्र में प्रमाण सहित प्रकाशित शोधपरक समाचार शृंखला से इस महाघोटाले का पर्दाफाश हुआ है। वर्ष 2018 से शहर के 52 नगरों में 1,500 से अधिक प्लॉट मूल स्वामियों को अंधेरे में रखकर हड़प लिए गए हैं। एक ही खाजाभाई के पास स्वयं की तस्वीर वाले 21 आधार कार्ड मिले, जिनके माध्यम से उसने एक ही वर्ष में 70 भूखंड हड़प लिए। मृत व्यक्तियों और अस्तित्वहीन अधिवक्ताओं की नकली मुहर लगाकर 43 प्लॉटों की महानगरपालिका में प्रविष्टि, फोटोशॉप से 33 वर्ष पुराना दस्तावेज बदलकर 16 प्लॉटों की बिक्री, निर्धन व्यक्तियों को पैसे देकर फर्जी मालिक खड़ा करना, उप-निबंधक कार्यालय क्र. 2 में ऑफलाइन पंजीयन का दुरुपयोग और मात्र एक दिन में बिजली कनेक्शन लेने जैसे गंभीर प्रकरण उजागर हुए हैं। विशेष रूप से, वर्ष 2008 में कट्टरपंथी संगठनों की बैठक के संदर्भ और चुनिंदा क्षेत्रों की जनसांख्यिकीय संरचना (डेमोग्राफी) में गुपचुप बदलाव करने के षड्यंत्र की पुलिस द्वारा जताई गई आशंका शहर की कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर होने की बात आंदोलनकारियों ने कही।
एमआईडीसी, विजापुर नाका और सदर बाजार पुलिस थानों में मामले दर्ज होने के बावजूद यह रैकेट आज भी सक्रिय है। पुलिस द्वारा लिखित पत्र देकर 43 संपत्ति प्रविष्टियों को फर्जी बताए जाने के बाद भी सोलापुर महानगरपालिका के कर विभाग ने उन्हें रद्द नहीं किया है; उल्टे मूल भूस्वामियों को ही ‘न्यायालय जाइए’ के पत्र देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इस अवसर पर मांग की गई कि सभी 43 फर्जी प्रविष्टियां तत्काल रद्द की जाएं, महानगरपालिका द्वारा पिछले 25-30 वर्षों में की गई 29,000 प्रविष्टियों में से संदिग्ध 4,000 से अधिक प्रविष्टियों का ‘फॉरेंसिक ऑडिट’ कराया जाए तथा इस घोटाले में लिप्त महानगरपालिका, राजस्व (तलाठी), उप-निबंधक कार्यालय क्र. 2 और महावितरण के दोषी अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर सह-आरोपी के रूप में मुकदमे में शामिल किया जाए।
इसके अतिरिक्त, एक ही तस्वीर पर बने 21 आधार कार्ड, फर्जी राजपत्र और मृत व्यक्तियों के नाम पर हुई स्टांप बिक्री की यूआईडीएआई (UIDAI) व मुद्रांक विभाग से स्वतंत्र जांच कराने, अवैध बिजली कनेक्शन काटने तथा दहशत में जी रहे मूल भूस्वामियों के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त कार्यालय में स्वतंत्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ व पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन में की गई है। यदि शासन और प्रशासन ने इस ‘डॉक्यूमेंट जिहाद’ का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की, तो आगामी समय में और अधिक तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, ऐसी चेतावनी इस अवसर पर श्री दत्तात्रय पिसे ने दी।

