मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,19 वीं कड़ी, आयोजित हुआ सफल परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह 

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,19 वीं कड़ी, आयोजित हुआ सफल परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह 

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,सत्र-1991-94

1994 में कोलकाता में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का अधिवेशन आयोजित हुआ था।इस अधिवेशन में कटक शाखा के कैलाश प्रसाद सांगानेरिया निर्द्वन्द चुने गए थे मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्र 1994-97 के लिए।इस तरह मेरे बाद साथी कैलाश प्रसाद सांगानेरिया कटक से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के बने मेरी तरह निर्विरोध।

 

1996-97 में कटक शाखा के प्रेसिडेंट बने श्याम सुंदर शर्मा, सेक्रेटरी थे ललित कुमार पाटोदिया, कोषाध्यक्ष थे पुरुषोत्तम दास खेमानी। इन्हीं के समय में कटक में आयोजित हुआ मंच की तरफ से लड़के- लड़कियों के विवाह हेतु परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह।

 

चूंकि परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह कटक में मारवाड़ी समाज के लिए एक नयी सोच,नया आइडिया था, इसके बारे में समाज ,मंच के पास ज्यादा जानकारी भी नहीं थी।इसे आयोजन करना उस जमाने में बड़ी टेढ़ी खीर थी।

 

अतएव काफी गहन मंथन, चिंतन पश्चात परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह के सुचारु रूप से सफल आयोजन के लिए एक अलग से समिति बनाई गई। मुझे यानि नन्द किशोर जोशी को उस आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके लिए अलग से समिति बनाई गई।

 

समिति की बारंबार मीटिंग हुई। समाज बंधुओं संग एक बड़ी मीटिंग मारवाड़ी हिंदी विद्यालय में आयोजित हुई। वहां से अच्छी धनराशि इस कार्य के लिए संग्रहित होने का आश्वासन मिला। वहीं से कार्यक्रम आयोजन करने के लिए हमारा हौसला समाज ने बढाया , आशीर्वाद देकर।

 

दिसंबर 11 ,1996 को परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया स्थानीय शहीद भवन में। तत्पश्चात 11 फरवरी ,1997 वसंत पंचमी के दिन सामूहिक विवाह संपन्न हुआ कटक में पहली बार, ओडिशा में भी पहली बार।इसकी विस्तृत रिपोर्ट कल प्रकाशित होगी । क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *