भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से लेकर आगामी 3 दिनों में राज्य में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी। इसके साथ साथ पश्चिम ओडिशा तथा दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में कुहासा,घनघोर कुहासा छाये रहने की संभावना दिखाई देरही है।
राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा 15.6 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा 16.5 डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा 15.6 डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा 18.6 डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 21.3 डिग्री सेल्सियस।

