भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी मानसून बरसात के शुभागमन के लिए ओडिशा में मौसमी वातावरण धीरे धीरे बन रहा है। बंगाल की खाड़ी में लघुचाप आसन्न है ,यही लघुचाप आगामी दिनों में मानसून बरसात लाने में सहायक होगा।
कल -परसों से धीरे-धीरे राज्य में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तटीय तथा अंदरुनी ओडिशा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा।आज तटीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ साथ बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।

