अखण्ड हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन का भव्य आयोजन

आगरा, कल अखिल भारत हिन्दू महासभा,आगरा जिला ईकाई द्वारा संजय प्लेस,आगरा स्थित यूथ हॉस्टल के सभागार में अखण्ड हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से भारत को संवैधानिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने,देश में एक समान नागरिक कानून लागू करने,गौमाता की हत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने,मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और टेंपल एक्ट को समाप्त करने की मांग की है।उन्होंने लव जेहाद,लैंड जेहाद करनेवालों को उचित सजा देने के लिए एक मजबूत कानून बनाने की मांग की।उन्होंने कहा कि देश में हिन्दू संतों,गौरक्षकों,हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों को पूर्ण सुरक्षा दी जानी चाहिए।

डॉ॰शर्मा ने केंद्र सरकार से भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने और भारतीय सेना के आधुनिकीकरण करने की मांग की।उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसी उद्देश्य से पूरे देश में हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राजनीति का हिन्दूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण राष्ट्रीय आवश्यकता है।उन्होंने उपस्थितजनों और देशवासियों का आह्वान किया कि हमें भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है।हमें हिन्दू समाज में फैले जातिभेद को समाप्त कर हिन्दू एकता स्थापित करनी है।

सम्मेलन के पश्चात उन्होंने अखिल भारत हिन्दू महासभा आगरा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया एवं मीडिया को संबोधित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *