ओडिशा मौसम समाचार : तेज गर्मी का पुनः आगमन १० शहरों का तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि चक्रवात तूफान जनित तेज हवा, बरसात का सामयिक दौर एकबार खत्म हुआ और एकबार पुनः गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना आरंभ किया।बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि राज्य के १० बड़े शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया।

राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर, बौद्ध,टिटलागढ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•० डिग्री सेल्सियस।

भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *