भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह भुवनेश्वर -कटक में मध्यम आकार की बरसात हुई है।कल भी तटीय ओडिशा समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में चक्रवात जनित तेज हवा, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। पश्चिम ओडिशा को छोड़कर अन्य सभी इलाकों में बिजली चमकने के साथ साथ बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।

लेकिन आगामी २० अप्रैल से यानि परसों से राज्य में गर्मी एक बार पुनः अपना जलवा दिखायेगी।टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े ४० डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस।