Blog

विचारों से बाज़ार तक: सरकारी प्लेटफ़ॉर्म स्टार्टअप्स को वित्त पोषण एवं उद्योग से जोड़ रहे हैं: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टार्टअप्स को भारत के…

एयरलाइन संचालन और यात्री सुविधा उपायों की शीघ्र बहाली

वर्तमान परिचालन स्थिति नागर विमानन मंत्रालय ने हाल ही में इंडिगो के परिचालन संकट से उत्पन्न…

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 दिसंबर 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में एनएचआरसी, भारत के मानव अधिकार दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी

1950 से 10 दिसंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला मानव अधिकार दिवस, 1948 में संयुक्त राष्ट्र…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-आगामी क्रिकेट मैच को लेकर टिकट कालाबाजारी जारी २-ओसिए कार्यकर्ताओं की है मिलीभगत ३-पुलिस की भी…

संक्षिप्त समाचार ओडिशा के

१-ओडिशा में भी इंडिगो एयरलाइंस झंझट से लोग जूझ रहे २-सरकारी मशीनरी निष्क्रिय ३-राजगांगपुर में छात्रा…

ओडिशा मौसम समाचार : १० डिग्री के नीचे ६ शहर

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में ठंड ने गति बढ़ा…

भारतीय रेलवे आज से अगले 3 दिनों में कई ज़ोन में 89 विशेष ट्रेनें (100 से ज़्यादा फेरे) चलाएगा

व्यापक मांग के बाद, भारतीय रेलवे ने सर्दियों के मौसम में व्यापक उड़ान रद्द होने और अतिरिक्त…

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में समारोह

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने  नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी स्मृति में तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया, जो सरदार पटेल एकता मार्च के समापन के साथ भी संयोगित था। कार्यक्रम का संचालन माननीय अध्यक्ष, एनसीएससी की अध्यक्षता में हुआ तथा आयोग के माननीय सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की। कार्यक्रम में प्रख्यात इतिहासकार एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय के सदस्य, प्रो. रिज़वान क़ादरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर और सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदानों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे दोनों महान नेताओं ने भारत में सामाजिक न्याय की स्थापना, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और संवैधानिक शासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अस्पृश्यता उन्मूलन, सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार तथा वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति दोनों नेताओं की प्रतिबद्धता पर बल दिया। इससे पूर्व, श्री गुड़े श्रीनिवास, सचिव, एनसीएससी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर एवं सरदार पटेल द्वारा अनुसूचित जातियों, महिलाओं, श्रमिकों एवं सामाजिक रूप से वंचित समूहों के उत्थान हेतु किए गए आजीवन प्रयासों का स्मरण कराया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और संविधान में कमजोर वर्गों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रावधान सुनिश्चित किए। साथ ही, उन्होंने सरदार पटेल द्वारा 562 रियासतों के एकीकरण के माध्यम से “अखंड भारत” की नींव को मजबूत करने की भूमिका पर प्रकाश डाला। आयोग के माननीय सदस्य, श्री लव कुश कुमार एवं श्री वड्ढेपल्ली रामचंदर ने भी सभा को संबोधित किया और दोनों राष्ट्रीय नेताओं के समतामूलक समाज निर्माण में दिए गए योगदानों को रेखांकित किया। माननीय अध्यक्ष, श्री किशोर मकवाना, एनसीएससी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल के बीच हुए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संवादों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सामाजिक अशांति के समय सरदार पटेल ने अस्पृश्यों के अधिकारों की जिस दृढ़ता से रक्षा की, उसकी स्वयं डॉ. आंबेडकर ने प्रशंसा की थी। माननीय अध्यक्ष ने यह भी रेखांकित किया कि राष्ट्र सदैव किसी भी व्यक्ति या संगठन से ऊपर होता है और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि माना जाना चाहिए। अपने समापन संबोधन में माननीय केंद्रीय मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु आयोग की सराहना की तथा दोनों महान राष्ट्र-निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माण में उनके असाधारण योगदान आज भी हमारे पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की राष्ट्र-निर्माण की विचारधारा को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत विशेष भाषा प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों ने सीखा तमिल

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत आयोजित विशेष भाषा प्रशिक्षण सत्र में सैनिटरी वर्कर्स, छात्रों और…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-मंत्री बोले कि आगामी पंचायत चुनाव के पहले पंचायतों,ब्लोकों का पुनर्गठन होगा २-अति पिछड़े इलाकों में…