भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि हुई है। उपरोक्त लघुचाप सृष्टि होने के कारण आज सुबह से ही लगातार रुक रुक कर बरसात हो रही है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 14 अगस्त तक राज्य में बरसात का मौसम बना रहेगा। पश्चिम ओडिशा में भयंकर बारिश का आकलन किया गया है। उत्तर और दक्षिण ओडिशा में प्रशासन की तरफ से येलो वार्निंग जारी की गयी है।
राज्य के 21 जिलों में बारिश, अत्यधिक बारिश होने के साफ संकेत दिखाई दे रहे हैं।कल संध्या से तटीय ओडिशा में रुक रुक कर बरसात हो रही है।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बरसात जारी है। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है।

