आप और हम ने आयोजन किया बेमिसाल सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ 

कटक, पवित्र श्रावण मास में सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक वृहद संगठन आप और हम ने दो-दिवसीय धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम की आज शुरुआत की है।

प्रथम दिवस पर रामभक्त हनुमान जी को प्रिय सुंदरकांड पाठ तथा हनुमान चालीसा पाठ का मनोरम आगाज किया गया। सैंकड़ों रामभक्त हनुमानजी के सुंदरकांड पाठ तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ का आनंद लिये।आज का सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ विश्वप्रसिद्ध श्री अंकित जी शर्मा ग्वालियर के नेतृत्व में किया गया।

सैंकड़ों भक्तों ने पाठ का आनंद लिया।आज का पूजन आप और हम की तरफ से भुवनेश्वर से पधारे सदस्य जुगलजी ने करवाया।कल उसी जेबिएस गार्डन में महारुद्राभिषेक, श्रृंगार का भव्य आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *