भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि हुई है। उपरोक्त लघुचाप के प्रभाव से आज राज्य के 6 जिलों में जोरदार बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
ये 6 जिले हैं सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, केंओझर, मयूरभंज।इन जिलों में प्रशासन की तरफ से ओरेंज वार्निंग जारी की गयी है।इनके अलावा बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, अंगुल, ढेंकानाल आदि जिलों को भी प्रशासन ने चेतावनी दी है।
इनके अलावा शेष जिलों में भी तेज हवा, बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कल अपराह्न से रुक रुक कर बरसात हो रही थी।इससे गर्मी का एहसास लोगों को कम हुआ।
दूसरा लघुचाप बंगाल की खाड़ी से अगले सप्ताह उठने की संभावना दिखाई देरही है।

