कटक, धार्मिक नगरी, आध्यात्मिक नगरी कटक में अनुपम, अद्भुत धार्मिक, आध्यात्मिक दो दिवसीय आयोजन हो रहा है।इस भव्य , आलीशान, बेमिसाल आयोजन के आयोजक हैं कटक की नामचीन संस्था सुनामधन्य आप और हम।
आप और हम के संयोजक अमित अग्रवाल ने पत्रकारों को सूचना देते हुए बोला कि कल यानी प्रथम दिवस 8 अगस्त को तुलसीपुर स्थित जेबिएस गार्डन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इसमें सैंकड़ों भक्तों का समागम होगा।
ग्वालियर से विश्वविख्यात भजन गायक, सुंदरकांड वाचक अंकित जी शर्मा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की अगुवाई करेंगे। इनके सानिध्य में भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति होगी।
दूसरे दिन यानी रविवार 9 तारीख को मुख्य पंडित जयचन्द झा के नेतृत्व में 51 पंडितों और 51 जजमानों के परिवार द्वारा महारुद्राभिषेक और भोले बाबा का अद्भुत, भव्य श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।आप और हम ने सभी भक्तों को सारे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए अनुरोध किया है।
तुलसीपुर स्थित जेबिएस गार्डन में आप और हम के समस्त कार्यकर्ताओं ने तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी रखी है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, कार्यक्रम को चार चांद जैसे बनाने के लिए।।अब बेसब्री से इंतज़ार है तो भक्तों का कल और परसों।

