सरकार ने ‘हज सुविधा ऐप’ और हज यात्रियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर हज यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाया

हज यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने हेतु हज सुविधा ऐप‘ लॉन्च किया गया था। हज यात्री प्रशिक्षण सामग्रीठहरने की जगह और उड़ान संबंधी विवरणसामान से संबंधित  जानकारीआपातकालीन हेल्पलाइन (एसओएस), शिकायत निवारणफीडबैकभाषायी  अनुवाद और हज यात्रा से संबंधित विविध प्रकार की जानकारी पाने के लिए इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यह ऐप हज से संबंधित कार्यों के प्रबंधन के लिए सऊदी अरब में तैनात सरकारी अधिकारियों के लिए रियल टाइम निगरानी और आपात स्थिति में त्‍वरित कार्रवाई में सहायता कर एक प्रशासनिक इंटरफ़ेस भी प्रदान करता है तथा  बेहतर तालमेल और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। हज2024 के दौरान भारत से कुल 1,75,025 हज यात्रियों में से 78,000 से अधिक ने इस ऐप पर पंजीकरण कराया और इस ऐप के माध्यम से 8,500 से अधिक शिकायतों और 2,100 से अधिक एसओएस कॉल का निपटारा किया गया। इसके अलावाऐप के माध्यम से सामान की पहचान के लिए क्यूआर कोड प्रणाली शुरू किए जाने के परिणामस्वरूप हज2024 के दौरान सामान गुम होने के मामलों में भारी कमी आई।

वर्ष 2024 में कुल 4558 महिला हज यात्रियों ने बिना मेहरम (पुरुष साथीके हज यात्रा कीजो हज2018 में बिना मेहरम वाली महिलाओं की श्रेणी शुरू किए जाने के बाद से अब तक की अधिकतम संख्‍या है।

भारत सरकार भारतीय हज यात्रियों  के कल्याण और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हज की अवधि के दौरान सऊदी अरब में कई अस्थायी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करती हैताकि बुजुर्गों सहित भारतीय हज यात्रियों  को उत्‍तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया जा सके।

सऊदी अरब में हज यात्रियों के उपचार के संबंध में आवश्यक सहायता भारत सरकार के प्रबंधन वाले भारतीय हज मिशन के माध्यम से तथा तृतीयक देखभाल के लिए सऊदी कानून के अनुसार प्रदान की गई।

उच्च जोखिम वाले समूह के रूप में चिन्हित बुजुर्ग हज यात्रियों के स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। डॉक्टरों और अर्द्ध चिकित्‍साकर्मियों की चिकित्सा टीमों ने उन इमारतों का रोजाना दौरा कियाजहां हज यात्रियों को ठहराने की व्‍यवस्‍था की गई थी।  इसकी बदौलत उनकी नियमित स्वास्थ्य निगरानीपरामर्श और चिकित्सा से संबंधित किसी भी प्रकार की चिंताओं पर तत्काल कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित हो सका। सभी हज यात्रियोंविशेष रूप से बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए मक्का में चार और मदीना में एक चिकित्सा केंद्रसाथ ही 17 औषधालय24/7 चालू रहे। स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी भारतीय हज यात्रियों  की पहुंच सुनिश्चित करते हुए  निःशुल्क परामर्शदवाइयां और उपचार उपलब्‍ध कराया गया।

आपात स्थितियोंखासकर मौसम की प्रचंड स्थितियों के प्रति अधिक संवेदनशील बुजुर्गों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मक्कामदीना और अन्य प्रमुख स्थानों पर 24 एम्बुलेंसों का बेड़ा महत्‍वपूर्ण रूप से तैनात किया गया। एम्बुलेंस सेवाओं को सुगम बनाने और चिकित्सा सेवाओं से संबंधित प्रश्नोंसुझावों और शिकायतों को दूर करने के लिए समर्पित संपर्क नंबर स्थापित किए गए। अधिक भीड़ की संभावना वाले क्षेत्रों में बुजुर्ग हज यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए चिकित्सा कर्मचारी और एम्बुलेंस तैनात किए गए। गंभीर रूप से बीमार और अत्‍याधुनिक उपचार की आवश्यकता वाले बुजुर्ग हज यात्रियों को सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। रोगियों को बातचीत में सुविधामार्गदर्शन और सहायता सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अस्पतालों में भारतीय अनुवादकों को तैनात किया गया था। अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए हाइड्रेशन प्रोग्राम की व्‍यवस्‍था की गई कि जिसके तहत बुजुर्ग हज यात्रियों  के पास ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशनऔर नियमित हाइड्रेशन जांच की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। जागरूकता अभियानों के जरिए  हज यात्रियों विशेष रूप से बुजुर्गों को प्रचंड गर्मी से निपटने की सावधानियोंजैसे खुद को हाइड्रेटेड रखनेतेज धूप से बचनेढीले कपड़े पहनने और छाते का उपयोग करने आदि के बारे में शिक्षित किया गया। इसके अलावाअस्पतालों में भर्ती बुजुर्ग हज यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गईताकि आवश्यक अनुष्ठानों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

यह जानकारी अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने कल राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *