मारवाड़ी युवा मंच एवं युवा मंच जागृति राजगंगपुर शाखा के संयुक्त तत्वधन में एक विशाल रक्तदान अभियान श्री अग्रेशन भवन के परिसर में प्रारंभ किया गया जिसकी तैयारी पिछले 15 दिनों से शाखा के सभी सदस्य द्वारा किया जा रहा था लोगों को जागरूक किया जा रहा था सोशल मीडिया में बार-बार पोस्ट को डाला जा रहा था , जिसे प्रभावित हो करके 44 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे राउरकेला के सरकारी अस्पताल के रक्त कोष में अधिकारी द्वारा आकर के ब्लड कैंप का सेवा दे करके उन्होंने उसे रक्त कोष में रखा ताकि जो भी जरूरतमंद जिन्हें भी रक्त की आवश्यकता पड़े उस रक्त को उस समय उनको उसकी सेवा दिया जा सके .
इसइस रक्त शिविर के मुख्य अतिथि राजगांगपुर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर श्री जयदेव दास जी मुख्य वक्ता उड़ीसा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री अजय शर्मा जी सम्मानित अतिथि श्री सूरज बापोडिया जी जो कि उड़ीसा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कोषाध्यक्ष है साथ ही उड़ीसा प्रांत के प्रांतीय संयोजक राजेश राजूका, सभी को मंच में द्वारा सम्मानित किया गया अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तत्पश्चात रक्त दान अभियान का शुभारंभ किया गया एवं इसमें 16 यूनिट रक्त महिलाओं एवं युवतियों द्वारा दान किया गया जिसमें हमारे पास 6 नए रक्त दान दाता भी आए युवा मंच के इस मुहिम से जुड़े जिनका फर्स्ट टाइम रक्तदान था उनको बहुत खुशी महसूस हुआ इस शिविर में आकर के और उन्होंने कहा कि आगे भी हम इसी तरह रक्तदान शिविर में आते रहेंगे और रक्त दान करते रहेंगे मुख्य अतिथि ने बहुत सुंदर और बहुत अच्छी बात कही की सरकार द्वारा राजगांगपुर में ब्लड बैंक की बहुत ज्यादा आवश्यकता है इसको कैसे सरकार तक मीडिया प्रभारी एवं बंधु द्वारा उनके माध्यम से कैसे पहुंचाया जा सके और जो रक्त कोष में रक्तदान हम लोग करते हैं वॉलंटरी डोनेशन करते हैं और उसको जरूरत मंद को देते समय वहां पर उसका चार्ज 450 के आस पास लिया जाता है यह सरकार द्वारा इसको निशुल्क होना चाहिए यह बात मुख्य अतिथि द्वारा कही गई एवं मारवाड़ी युवा मंच की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा समाज में हो रहे मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रमों के बारे में कुछ जानकारी दी गई एवं आए हुए सभी रक्तदाताओं रक्त कोष के अधिकारी एवं मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य को धन्यवाद दिया गया कोषाध्यक्ष सूरज बापोड़िया जी द्वारा मंच के कार्यक्रम के बारे में एक संक्षिप्त विवरणी उन्होंने प्रस्तुत की एवं उन्होंने आभार जाताया है इस कार्यक्रम में उनको हमने सम्मानित किया एवं उनका स्वागत किया।मंच संचालन युवा मंच के रक्त दान संयोजक योगेश गोयल द्वारा किया गया कार्यक्रम में युवा मंच अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष रोहित जैन , देवेश अग्रवाल, कोषाध्य निशांत मित्तल,ब्रजेश सुल्तानिया,अनिल मित्तल,जागृति शाखा अध्यक्या निशिका अग्रवाल,सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक एकता जैन,रक्त संयोजिका अनिता राजुका,पूर्व अध्यक्आ ऋतु अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

