नन्दगांव वृद्ध गौसेवा आश्रम , अधिक मास शहीद भवन शिविर

कटक, आजकल सनातनियों का पवित्र अधिक मास चल रहा है। अधिक मास उपलक्ष्य में आजकल स्थानीय शहीद भवन में एक गौसेवा हेतु सेवा शिविर भी चल रहा है। उल्लेखनीय है कि शहीद भवन में हमारे हनुमान कार्यक्रम में रोज सैंकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

नन्दगांव वृद्ध गौसेवा आश्रम में हजारों की संख्या में वृद्ध,अपंग गौमाताओं की सेवा हो रही है पिछले अनेक सालों से।शहीद भवन स्थित शिविर से आम लोगों को गौसेवा हेतु अनेक जानकारियां मिल रही है। तत्पश्चात गौ भक्तों की रुचि भी बढ़ रही है गौसेवा हेतु।

गौसेवा शिविर में सेवा दे रहे हैं पद्म कुमार भावसिंका, बिनोद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल,कमल अग्रवाल, राधाकिशन सादानी, मनोज दुगड़, तेजपाल धानुका,दीन दयाल क्याल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *