मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास, 21वीं कड़ी, सामूहिक विवाह, शोभायात्रा ने तहलका मचाया (भाग -2)

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास, 21वीं कड़ी, सामूहिक विवाह, शोभायात्रा ने तहलका मचाया (भाग -2)

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,सत्र -1991-94 

 

1997 की 11 फरवरी वसंत पंचमी का दिन मारवाड़ी पंचांग के हिसाब से अबुझ मुहुर्त था। टोटल 9 संबंध फाइनल हुए थे युवा मंच के परिचय सम्मेलन में। इनमें से केवल 4 जोड़ों ने सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए सहमति जताई थी। वसंत पंचमी के दिन उन 4 जोड़ों की शादी रचाई गई युवा मंच द्वारा।

 

चारों बिन्द की बारात को ठहराया गया था मारवाड़ी हिंदी विद्यालय परिसर के उपर तल्ले में। सारे बारातियों की खातिरदारी मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा के कंधे पर थी। चारों लड़की वालों को ठहराया गया था स्थानीय जैन धर्मशाला में।

 

रसोई की जैन धर्मशाला में व्यवस्था थी। परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह में हनुमान मित्र मंडल का विशेष सहयोग मंच को मिला। इनमें प्रमुख रहे विष्णु सिंघानिया, गोपाल बगड़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश सीकरीया, हनुमान दास अग्रवाल इत्यादि।

 

इन्होंने बड़ी निष्ठा से सर्वप्रथम धर्मशाला की एक कोठरी की आल्मारी में एक गणेश जी की केलैंडर को स्थापित किया।इस केलैंडर में स्थापित विघ्नहर्ता गणेशजी को सर्वप्रथम सारी रसोई की आइटमों का प्रसाद लगाया गया। तत्पश्चात बारातियों,लड़की वालों को परोसा गया।इसे हम मारवाड़ी भाषा में कोठ्यार कहते हैं।

 

संध्या 4 बजे मारवाड़ी हिंदी विद्यालय,एलपि स्कूल से दो खुली गाड़ियों में एक साथ दो दो करके दूल्हे निकले,यानि दो खुली गाड़ियों में 4 दूल्हे निकले नया सड़क स्थित श्रीगोपीनाथ मंदिर में जाने के लिए।जब दो खुली गाड़ियों में 4 दूल्हे निकले एक साथ,वह दृश्य देखने लायक था।

 

एलपि स्कूल से 4 दूल्हे जब एक साथ सजी-धजी गाड़ियों में बैठकर निकले ,बालू बजार से नया सड़क , उन्हें देखने के लिए आम जनता उमड़ पड़ी।सारी दुकानों से लोग निकल निकल कर बाहर आ गये नजारा देखने के लिए।राह चलते लोगों ने वाहनों को रोक दिया और अद्भुत, अलौकिक, अभूतपूर्व नजारा देखने लगे।

 

अनेक समाजबंधुओं, स्थानीय जनता में फुसफुसाहट होने लगी कि ऐसी बारात , जिसमें एक साथ 4 दूल्हे बैठे हों दो गाड़ियों में,हमने जीवन में पहली बार देखा।जब गाडियों का काफिला श्रीगोपीनाथ मंदिर में जाकर रुका, वहां सारे दूल्हा लोगों ने माथा टेका , फिर गाड़ियों में बैठे ,तब मंदिर के सामने लोगों का अपार जनसमूह देखने को मिला, लोगों में कौतूहल देखने को मिला।

 

सारे अद्भुत दृश्यों को उस समय की तमाम मीडिया ने जबरदस्त रिपोर्टिंग की। उनमें मुख्य रुप से लिखा था कि ऐसा सामूहिक विवाह कटक , ओडिशा की धरती पर सर्वप्रथम हुआ है। युवा मंच के साथियों के इंटरव्यू छपे अखबारों में। भुवनेश्वर से प्रकाशित एक बड़े ओड़िआ अखबार ने तो दो पेज , फोटो संग न्यूज कवर की।ऐसी कवरेज हमारे समाज की ओडिशा में शायद पहले कभी नहीं हुई थी।

 

बारात पहुंची बादामबाडी भरतीया टावर के टोप फ्लोर पर। वहां 4 अलग-अलग मंडप सजाये गये थे। चारों मंडपों पर चार पंडित थे।इन पर एक आचार्य थे विद्वान पंडित बेणी प्रसाद शर्मा।उनके पास माइक की व्यवस्था थी ,वे ही सारा वैवाहिक कार्य संचालन किये नियम पूर्वक।

 

वहां भरतीया टावर पर समाज के अनेक विशिष्ट लोगों की उपस्थिति देखी गई।वे लोग वहां आये थे वर-वधू को आशीर्वाद देने और साथ में युवा मंच के साथियों को भी आशीर्वाद देने,इस अनोखे, अद्भुत कार्य को सुचारु रूप से संचालन करने के लिए।

 

मारवाड़ी युवा मंच के इस विशाल, विशेष कार्यक्रम की जबरदस्त मीडिया कवरेज के लिए स्थानीय समाज में भी बहुत बडा सकारात्मक असर बहुत लंबे समय तक देखने को मिला। स्थानीय समाज,गुजराती समाज के अनेक लोगों ने कार्यक्रम खत्म होने के कई दिनों पश्चात भी युवा मंच के साथियों के पास आते रहे कि अगले परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह में हमें भी शामिल कीजिए।आप के सारे नियम, कानून हम मानने के लिए तैयार हैं।

 

इससे बड़ी कामयाबी कटक मारवाड़ी युवा मंच को मिल नहीं सकती।इस अनोखे कार्यक्रम के आयोजन से समाज में भी मारवाड़ी युवा मंच की छवि एक चमत्कारी ,कार्य कुशलता से काज करने वाली की बन गई। जिनके संबंध फाइनल हुए,शादी बढ़िया से संपन्न हुई,उन लोगों का मंच के तमाम सदस्यों को दिल की गहराइयों से आशीर्वाद मिला। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *