डेस्क, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज शाम को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

वह काफी बीमार चल रहे थे और आज उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी।