भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पिछले दिनों 3 दिनों तक लगातार बारिश जारी रहने के कारण ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी। तत्पश्चात अब आज धूप सुबह से तटीय ओडिशा में निकल आई है। मौसम बड़ा सुहावना बना हुआ है। ठंड में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।

कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 16 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 18 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 19 डिग्री सेल्सियस।