भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में ठंड अब दिनों दिन बढ़ रही है। कंधमाल जिले में स्थित जि उदयगिरि शहर राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा 8.6 डिग्री सेल्सियस।
उसी के पास दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा 11.5 डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी शहर का निम्नतम तापमान रहा 12 डिग्री सेल्सियस।ठंड से बचने के लिए इन शहरों में लोग तरह-तरह के उपाय संध्या पश्चात करते हैं।ठंड का आनंद लेने के लिए सैलानी आजकल इन शहरों में आने लगे हैं।

