भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश खत्म हो गयी है।इस बेमौसमी बारिश के कारण, लगातार बेमौसमी बारिश होने के कारण पिछले दो दिनों से ठंड थोड़ी बढ़ गयी थी। लेकिन आज कटक समेत तटीय इलाकों के प्रायः सभी शहरों में धूप निकल आई है, मौसम सुहावना होगया है।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आज और कल मौसम में बदलाव की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन अब कुहासे के समाचार आने लगे हैं। झारसुगुड़ा शहर में घना कुहासा देखा गया।
पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में कुहासे की संभावना तेज दिखाई दे रही है।२७ दिसंबर को एक और लघुचाप के आने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े १५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १६•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १८•० डिग्री सेल्सियस।