भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही तेज हवा, बरसात पर ब्रेक लग गई है।आज सुबह से धूप भी खिलखिलाकर निकली हुई है राज्य के अधिकांश हिस्सों में।
तूफान अकबान का रुख शुरु से ही आंध्रप्रदेश की ओर था, लेकिन अचानक तूफान अकबान ने रुख बदल कर ओडिशा आना स्वीकार किया। ओडिशा में ही तूफान अकबान का लैंडफौल गोपालपुर के पास हुआ।
कल दिन भर तूफान अकबान के चलते हवा तेज चली, बरसात संध्या समय तक होती रही। संध्या पश्चात ही बरसात रुकी , लोगों ने चैन की सांस ली। लगातार तीन दिनों तक तेज हवा, बरसात होते रहने के कारण तापमान में गिरावट देखी गई,ठंड की बढ़ोतरी हुई।

