कटक,कल स्थानीय श्रीश्याम बाबा मंदिर में श्रीश्याम बाबा के जन्मोत्सव पर जबरदस्त भक्तों की भीड़ देखने को मिली थी। हजारों भक्तों ने जन्मोत्सव पर श्रीश्याम बाबा के दर्शन किए और पुण्य अर्जित किए।

वहीं श्रीश्याम बाबा मंदिर में संगठन आप और हम के कार्यकर्ताओं ने क्रांति ओडिशा मीडिया के एक्जिक्यूटिव एडिटर नन्द किशोर जोशी संग मुलाकात कर चर्चा किए।चर्चा का विषय रहा आप और हम संगठन द्वारा आगामी 8,9,10 जनवरी,2027 में कटक में आयोजन होने जारहे अपने अपने राम विशाल, भव्य कार्यक्रम को लेकर।
आप और हम के संयोजक अमित अग्रवाल ने सूचना दी कि आगामी 8,9,10 जनवरी को कटक में आयोजन होने जा रहा है एक विशेष धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम। कार्यक्रम का नाम है अपने अपने राम। उपरोक्त विशाल कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में रहेंगे,आकर्षण का केंद्र रहेंगे कवि,लेखक, साहित्यकार भारत प्रसिद्ध कुमार विश्वास।

अपने अपने राम कार्यक्रम का आयोजन बालियात्रा मैदान में होना तय हुआ है। वहां निचले ग्रांउड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।10 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था कीजारही है। ऐतिहासिक नगरी कटक में अपने अपने राम विषय को लेकर यह पहला कार्यक्रम होगा।

