भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १६ नवंबर तक राज्य में मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में बादल नहीं दिखाई देंगे। आगामी १६ नवंबर तक राज्य में बरसात की सतर्क सूचना नहीं है।

कटक का निम्नतम तापमान रहा २१•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २२•३ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा २१•६ डिग्री सेल्सियस।