भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि दीपावली पर्व से राज्य में ठंड शुरु हो जायेगी। इसके अलावा १ नवंबर से तटीय ओडिशा के अनेक शहरों, हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।१-५ नवंबर के बीच तापमान में २ डिग्री तक गिरावट देखी जायेगी।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•६ डिग्री सेल्सियस।