कटक तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “आत्मा का विमोचन” एवं “क्षमा” और रंगोली प्रतियोगिता

कटक , अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कटक तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “आत्मा का विमोचन” एवं “क्षमा” और रंगोली प्रतियोगिता पर कार्यशाला का सफल आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को स्थानीय तेरापंथ भवन में हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से किया गया। उसके पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा सुमधुर राग में महावीर अष्टकम का संगान किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा ललिता सिंघी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी बहनों का मंडल की ओर से हार्दिक स्वागत किया।

आत्मा का विमोचन एवं क्षमा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली पर सभी अपने भीतर के राग द्वेष को परिष्कृत कर दीपों को अपने भीतर प्रज्वलित करने का प्रयास करें।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या इंदिरा लुणिया ने आत्म तत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो व्यक्ति आत्मा के सही स्वरूप को जानता है वही परम लक्ष्य की ओर प्रस्थान कर सकता है। श्रीमती नूतन विनायकिया, श्रीमती विनोद नहाटा, श्रीमती बबिता कोठरी, श्रीमती रिंकू पारख ने अपने विचार व्यक्त किये। महिला मंडल की बहनों व कन्या मण्डल की कन्याओं द्वारा सुन्दर व आकर्षक पांच रंगोली बनाई गई। सभी रंगोलियों की प्रस्तुति बहुत सुन्दर रही। मण्डल की कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती कविता चौपड़ा ने सभी के प्रति मंडल की ओर से हार्दिक-हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ महिला मंडल की उपमंत्री श्रीमती उषा चौरड़िया ने बड़े सुव्यवस्थित रूप से किया। यह सूचना हमे अध्यक्ष ललिता देवी सिंघी और मंत्री समता सेठिया ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *