भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल बिना बरसात के राज्य में गर्मी तेज हो गयी है। आमलोगों को गर्मी से बहुत परेशानी हो रही है। राज्य में टिटलागढ सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•५ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस।