आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अपडेट

भारत सरकार ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य इको-सिस्टम बनाने के विजन के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक का लौगींच्युडि‍नल इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) बनाने के लिए स्वास्थ्य ईको-सिस्टम के भीतर स्वास्थ्य डेटा की अंतःक्रियाशीलता को सक्षम बनाने वाला प्लेटफार्म विकसित करना है।

नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) नंबर (जिसे पहले स्वास्थ्य आईडी के रूप में जाना जाता था) बनाए गए हैं। एबीएचए एक रैंडम 14-अंकीय संख्या के रूप में विशिष्ट स्वास्थ्य पहचानकर्ता है और इसे डिजिटल रूप से या हार्डकॉपी के रूप में जारी किया जा सकता है।

एबीएचए संख्या बनाना स्वैच्छिक है।

24 जनवरी, 2024 तक कुल 52,50,15,110 एबीएचए नंबर बनाए गए हैं।

राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश के अनुसार ब्यौरा इस प्रकार है :

क्रम संख्या राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश बनाये गए एबीएचए
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 437777
2 आंध्र प्रदेश 41231065
3 अरूणाचल प्रदेश 332675
4 असम 17402397
5 बिहार 18403298
6 चंडीगढ़ 674965
7 छत्तीसगढ़ 19822176
8 दिल्ली 7918415
9 डीएनएचडीडी 675191
10 गोवा 745858
11 गुजरात 42251129
12 हरियाणा 12288393
13 हिमाचल प्रदेश 5568590
14 जम्मू और कश्मीर 8596224
15 झारखंड 7133354
16 कर्नाटक 25611817
17 केरल 14866214
18 लद्दाख 370982
19 लक्षद्वीप 99540
20 मध्य प्रदेश 42837762
21 महाराष्ट्र 47116865
22 मणिपुर 587272
23 मेघालच 860215
24 मिजोरम 579740
25 नगालैंड 639014
26 ओडिशा 25973337
27 पुद्दुचेरी 1091093
28 पंजाब 8930344
29 राजस्थान 29095048
30 सिक्किम 399541
31 तमिलनाडु 9182178
32 तेलंगाना 17325015
33 त्रिपुरा 566640
34 उत्तर प्रदेश 66203035
35 उत्तराखंड 6387162
36 पश्चिम बंगाल 29787043
कुल () 511991364
अभी अपडेट नहीं किया गया (बी) 13023746
कुल योग (+बी) 525015110

 

यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *