भुवनेश्वर, राज्य में मौसम पूरा गर्म है। चारों ओर केवल गर्मी ही गर्मी की चर्चा है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है ,पूरा पश्चिम ओडिशा मानों एक तरह से गर्मी के कारण जल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ तटीय ओडिशा में गर्मी के कारण पसीने बह रहे हैं,शरीर में चिपचिपाहट जारी है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४५•२ डिग्री सेल्सियस।