ओडिशा मौसम समाचार आकाश से अग्नि वर्षा हिटवेब से ४१ मरे

भुवनेश्वर, आजकल ओडिशा में हिटवेब जबरदस्त चल रही है। पश्चिम ओडिशा में भयंकर हिटवेब से लोग त्रस्त हैं। यहां अभी तक हिटवेब से ४१ लोगों की मौत हो चुकी है। सुबह से ही धूप निकल आती है , दिन चढ़ने के साथ -साथ धूप कड़ी हो जाती है, फलस्वरुप लोग घर से बाहर निकल नहीं पाते हैं।

राज्य में झारसुगुड़ा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४७ डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४६•२ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•० डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•१ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *