भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २२ मई को बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप उठने की संभावना दिखाई देरही है।कल तक इसके बारे में वृस्तित जानकारी हासिल होगी, मौसम विभाग की तरफ से।

राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि अंडामान निकोबार द्वीप समूह में मानसून बरसात ने दस्तक दे दी है। मानसून बरसात ओडिशा में आगामी १० जून को दस्तक देने की संभावना दिखाई देरही है। इसके फलस्वरुप ओडिशा वासियों को भयंकर गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस।