भुवनेश्वर, इन दिनों पूरी ओडिशा गर्मी के मारे छटपटा रही है। सुबह ८ से संध्या साढे चार बजे तक आकाश से जैसे आग बरस रही है हर दिन । भयंकर गर्मी के कारण आम लोगों का जीना दुभर होगया है। दोपहर में सारी सड़कें सूनसान नजर आती हैं आजकल हर दिन।
बौद्ध और बारिपदा शहरों का तापमान ४५•२ डिग्री सेल्सियस रहा।ये दोनों ही शहर गर्मी के मामले में भारत में सर्वाधिक गर्मी वाले शहर रहे।बढ़ी,तपती गर्मी का आलम राज्य में यह था कि यहां के १३ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस पार।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•५ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•० डिग्री सेल्सियस।बारिपदा शहर में पिछले १४ सालों में सर्वाधिक गर्मी इस साल पड़ी है।