श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ

राजगांगपुर, श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ शुक्रवार, 9 अक्टूबर को दीप प्रज्वलन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती चंदा अग्रवाल एवं श्रीमती मंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

समारोह के दौरान बच्चों एवं प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पाइप क्लीनर प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता,रामायण के पात्र पहचानो,दोहा सुनाओ,श्याम बाबा का निसान सजाओ,केला खाओ,मटकी फोड़ो,चित्र स्मरण शक्ति,सहित कई मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं। प्रतिभागियों में बच्चे बड़े बूढ़े ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में पंडित दीपक मिश्रा, श्री संजय शर्मा,रुचि अग्रवाल,मेघा प्रसाद मित्तल,मीनू अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल,प्राची अग्रवाल,नेहा अग्रवाल,मानवी दीक्षित,स्वीटी बराल,आयुष दास मंच संचालन श्री प्रखर व्यास, श्री हरि अग्रवाल एवं श्री मनोज गुप्ता एवं तीनों संस्थाओं के अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,मारवाड़ी महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती उमा अग्रवाल,मारवाड़ी युवा मंच जागृति अध्यक्ष श्रीमती निशिका अग्रवाल एवं सभी शाखावो के सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

समारोह के दौरान उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने प्रतियोगिताओं का आनंद लिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

 

श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन का सुंदर उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *