*देवी की उपासना करते हुए अपने भीतर की शक्ति को जगाएं और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लें!* — हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान
नवरात्रोत्सव की पृष्ठभूमि पर हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में ‘मैं हूँ दुर्गा’ विशेष अभियान का आयोजन किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत अनेक शहरों में हिंदू युवतियों एवं महिलाओं के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा (Self-defense) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न वीडियो एवं प्रेरणादायी शौर्य गीत भी प्रसारित किए जाएंगे, ऐसी जानकारी हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने दी है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए श्री. रमेश शिंदे ने आगे कहा, “आज युवतियों को छेड़छाड़, पीछा करना, ऑनलाइन प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग एवं हिंसक हमलों जैसे विभिन्न खतरों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ अन्य धर्मावलंबियों द्वारा झूठा नाम और पहचान बताकर हिंदू लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर ‘लव जिहाद’ के माध्यम से उनका शारीरिक शोषण किया जाता है। आगे चलकर इन लव जिहाद की घटनाओं में ब्लैकमेलिंग या धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता है। इस विषय में युवतियों में जागरूकता निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है। इसी पृष्ठभूमि पर भय नहीं, बल्कि जागरूकता, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के कौशल का निर्माण करने के लिए ‘मैं हूँ दुर्गा’ अभियान चलाया जाएगा।”
इन आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों में शारीरिक प्रतिकार की तकनीकों को सिखाने के साथ-साथ आने वाले संकट को पहचानना, सही समय पर निर्णय लेना, तथा मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविरों में 15 वर्ष से अधिक आयु की युवतियों को प्रवेश दिया जाएगा।
हिंदू जनजागृति समिति ने अधिक से अधिक हिंदू युवतियों से इस अभियान में सहभागी होकर नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु अपने शहर में ‘मैं हूँ दुर्गा’ अभियान में शामिल होने के लिए दिए गए क्यू-आर कोड (QR Code) को स्कैन करें अथवा निम्नलिखित लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण (Registration) कराएं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु देखें: www.hindujagruti.org/hindi/navratri-festival

