गांधी जयंती पर लोयोला स्कूल में मिनी मैराथन, 1243 छात्र-अभिभावकों ने लगाई दौड़

भुवनेश्वर, गांधी जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर लोयोला स्कूल में शुक्रवार को दूसरे मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। ‘वॉक फॉर पीस, रन फॉर यूनिटी’ थीम पर आयोजित इस मैराथन में 1,243 विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से शांति, एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों ने लोयोला स्कूल से रेलवे विहार चौक तक दौड़ लगाई, जबकि कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थी स्कूल से केयर अस्पताल तक दौड़कर वापस स्कूल पहुंचे। नर्सरी से कक्षा 3 तक के नन्हे बच्चों ने स्कूल परिसर में अपने माता-पिता के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण और रक्तदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई। रेलवे, भुवनेश्वर के प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ ऑडिट अनुप फ्रांसिस डुंग ने मुख्य अतिथि के रूप में मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेक्टर फादर ऑगस्टिन एझाकुन्नेल एसजे और प्रिंसिपल फादर ए. अमलादोस एसजे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम ने शांति, एकता और फिटनेस के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाया। समापन पर प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *